2 janaadhaar ko ek kaise banaye by Jameel Attari

2 janaadhaar ko ek kaise banaye | दो जन आधार को एक कैसे करें

Jan Aadhaar

दोस्तों जैसा कि आपको पता है कि अभी जन आधार पर राजस्थान सरकार ज्यादा तवज्जो दे रही है| कई बार क्या होता है कि  हमारे परिवार में राशन तो एक ही होता है लेकिन हम  जन आधार दो बना लेते हैं|  ऐसे में हमें दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्योंकि एक राशन कार्ड को एक ही जन आधार में लिया जा सकता है| अगर हम दूसरे  जन आधार में  उसी राशन को देना चाहेंगे तो वह वहां डुप्लीकेट राशन बता देगा| आज हम देखेंगे कि हम दो जन आधार को एक कैसे कर सकते हैं?

  • दो जनाधार को एक जनाधार करने के लिए आपको अपने नजदीकी मित्र पर जाना होगा|
  • सबसे पहले हमें ईमित्र की  वेबसाइट ओपन कर लेनी है|
  • ई-मित्र में हमें जनाधार की वेबसाइट ओपन कर लेनी है|
  • जनाधार की वेबसाइट में आपको क्लिक करना है Transfer Family (ट्रांसफर फैमिली) पर|
2 janaadhaar ko ek kaise banaye | दो जन आधार को एक कैसे करें
  • जब आप ट्रांसफर से मिली पर क्लिक करेंगे तो ट्रांसफर मेंबर के नाम से एक विंडो ओपन होगी|
  • इस विंडो में आपको उस जनाधार की रसीद संख्या देनी है जिससे आप परिवार को ट्रांसफर करना चाहते हैं|
  • यानी जिस परिवार को आप ट्रांसफर करना चाहते हैं उसकी रसीद संख्या आपको दे देनी है|
2 janaadhaar ko ek kaise banaye | दो जन आधार को एक कैसे करें
  • आपके पास यदि  रसीद संख्या नहीं है तो आप आधार कार्ड या जन आधार नंबर से Add Member (एड मेंबर) के ऑप्शन के द्वारा रसीद संख्या निकाल सकते हैं|
  • रसीद संख्या देने के बाद आपको ओटीपी या बायोमेट्रिक के द्वारा इसका सत्यापन कर लेना है|
  • फिर आपको वह रसीद संख्या देनी है जिसमें परिवार को ट्रांसफर करना चाहते हैं|
2 janaadhaar ko ek kaise banaye | दो जन आधार को एक कैसे करें
  • अगर यहां भी सत्यापन मांगता है तो आप को बायोमेट्रिक किया ओटीपी के द्वारा सत्यापन कर लेना है|
  • जब आप दोनों रसीद संख्या दे देंगे तो आपके सामने दोनों रसीद संख्या की डिटेल आ जाएगी|
  • ऊपर वह परिवार दिया होगा जिस परिवार को आप ट्रांसफर करना चाहते हैं|
  • नीचे वह परिवार दिया  होगा जिसमें आप परिवार को ट्रांसफर करना चाहते हैं|
  • दोनों परिवार के ऊपर एक ऑप्शन दिया होगा परिवार या सदस्य  स्थानांतरण में से चयन करें|
2 janaadhaar ko ek kaise banaye | दो जन आधार को एक कैसे करें
  •  यहां आपको तीन ऑप्शन दिए होंगे सदस्य स्थानांतरण परिवार, स्थानांतरण और मुखिया स्थानांतरण|
2 janaadhaar ko ek kaise banaye | दो जन आधार को एक कैसे करें
  • सदस्य स्थानांतरण के द्वारा आप किसी सदस्य का स्थानांतरण कर सकते हैं  यानी एक परिवार से दूसरे परिवार में जोड़ सकते हैं|
  • परिवार स्थानांतरण के द्वारा पूरे परिवार का स्थानांतरण कर सकते हैं|
  • मुखिया स्थानांतरण के द्वारा मुख्य का स्थानांतरण कर सकते हैं|
  • इन तीनों में से आपको परिवार स्थानांतरण का चयन करना है|
2 janaadhaar ko ek kaise banaye | दो जन आधार को एक कैसे करें
  • परिवार स्थानांतरण सेट करने के बाद आपको नए परिवार से इस परिवार का संबंध सेलेक्ट करना है|
2 janaadhaar ko ek kaise banaye | दो जन आधार को एक कैसे करें
  • जब आप सभी सदस्यों का संबंध सेलेक्ट कर लेंगे तो नीचे आपको कारण चयन करें में अन्य सेलेक्ट करना है|
2 janaadhaar ko ek kaise banaye | दो जन आधार को एक कैसे करें
  •  फिर यहां आपको स्थानांतरण की वजह डाल देनी है की दो जन आधार किस वजह से बने यहां भूलवश भी डाल सकते हैं|
2 janaadhaar ko ek kaise banaye | दो जन आधार को एक कैसे करें
  • स्थानांतरण का कारण डालने के बाद आपको एक फाइल अपलोड करनी है जिसमें आपको सिर्फ और सिर्फ वह राशन कार्ड की स्कैन कॉपी डालनी है जिसमें  दोनों जन आधार की फैमिली एक है यानी जॉइंट है|
  • आखिर मैं आपको स्थानांतरण करे पर क्लिक कर देना है|
  • इस तरह से आप दो जनाधार को एक जनाधार में बदल सकते हैं| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *